अक्सा फात्मा ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी और दुआओं का माहौल

बदायूं। पवित्र Ramadan माह में इबादत और परहेजगारी का विशेष महत्व होता है। इसी पावन अवसर पर शहर के चौधरी सराय नई बस्ती में मस्जिद शहीद-ए-बगदाद के पास रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार और प्रसिद्ध शायर Muhammad Shamsuddin Shams की बेटी अक्सा फात्मा ने रमज़ान के मुकद्दस महीने में अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले के बुजुर्गों से दुआएं प्राप्त कीं।

बदायूं के PM Shri Kendriya Vidyalaya Shekhupur में पढ़ने वाली अक्सा फात्मा ने सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक पूरे जोश, सब्र और अकीदत के साथ रोज़ा रखा। पहला रोज़ा पूरा होने पर परिवार में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इफ्तार पर दुआओं और तोहफों की बरसात

शाम को इफ्तार के समय घर पर विशेष इंतजाम किए गए। परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने बच्ची को गले लगाकर दुआएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अक्सा फात्मा की दादी कनीज फात्मा ने पोती के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह उसके अच्छे संस्कारों और धार्मिक परवरिश का परिणाम है।

परिवार के अन्य सदस्यों—माता नईमा, चाचा बदर उद्दीन, जलाल उद्दीन, चाची नुजहत, फरजाना, नानी और मामी—ने भी रोजेदार अक्सा की हौसला-अफजाई की और उसे तोहफे देकर उत्साह बढ़ाया।

अक्सा के पिता शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि पूरे परिवार को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा कि बेटी अक्सा का पहला रोज़ा पूरा होना अल्लाह की खास रहमत है। इफ्तार के दस्तरख्वान पर मोहल्ले के करीबी लोगों और रिश्तेदारों ने भी शिरकत कर अक्सा फात्मा को मुबारकबाद दी।

रमज़ान के पवित्र महीने में अक्सा फात्मा का यह जज़्बा न सिर्फ परिवार बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.