यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती: 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, दो स्कूली वाहन चालान

बदायूं। शासन तथा जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम और यात्री मालकर अधिकारी की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले कुल 72 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 10 ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए और उन्हें सीज भी किया गया।

टीम द्वारा 10 स्कूली वाहनों की भी जांच की गई, जिनमें से 2 स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत कुल 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.66 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

परिवहन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही तेज गति या नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें तथा समय-समय पर वाहन की फिटनेस कराते रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.