वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ हरियाणा विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

ऐलनाबाद,  मार्च (एम.पी. भार्गव): हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार एवं अजीत समाचार के विशेष संवाददाता राम सिंह बराड़ को हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2025-26 के लिए गठित इस समिति में कुल सात पत्रकारों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें राम सिंह बराड़ के अलावा श्रीमती गीतांजलि गायत्री (द ट्रिब्यून), डॉ. धनंजय शर्मा (भारत 24), आशीष वर्मा (अमर उजाला), डॉ. सुरेंद्र धीमान (दैनिक सवेरा), सुखबीर सिंहवाल (द इंडियन एक्सप्रेस) तथा साक्षी शर्मा (इंडिया न्यूज) शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का कार्यकाल वर्ष 2025-26 के दौरान रहेगा। यह समिति विधानसभा की प्रेस गैलरी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राम सिंह बराड़ के इस मनोनयन पर पत्रकारिता जगत और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। नव नियुक्त सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.