प्रेस विज्ञप्ति;मोदीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नई बाइक का नंबर जारी होने से पहले ही ग्राहक के मोबाइल पर चालान पहुंच गया। मामला मोदीनगर स्थित मोदी स्टील के सामने एक हीरो शोरूम से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने 19/01/2026 को ऑनलाइन भुगतान कर नई बाइक खरीदी। खरीद के समय ग्राहक को बाइक का बिल और इंश्योरेंस उपलब्ध करा दिया गया, जबकि नंबर प्लेट और आरसी के लिए लगभग एक माह का समय बताया गया। बाइक बिना नंबर (A/F) के घर पर खड़ी थी।
आश्चर्यजनक रूप से 12/02/2026 को ग्राहक के मोबाइल नंबर पर चालान का संदेश प्राप्त हुआ, जबकि वाहन का पंजीकरण नंबर अभी जारी ही नहीं हुआ था। इस पर ग्राहक शोरूम पहुंचा, लेकिन उसे तत्काल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और एक दिन का समय मांगा गया।
अगले दिन ग्राहक को फोन कर नंबर प्लेट ले जाने के लिए कहा गया। हालांकि, अब तक न तो शोरूम द्वारा संबंधित चालान जमा किया गया है और न ही उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा, जिसने कथित रूप से दूसरे की नंबर प्लेट अपनी बाइक पर लगाकर चालान कटवाया।
मामले में एक गंभीर प्रश्न यह भी उठता है कि यदि उक्त नंबर प्लेट का दुरुपयोग कर कोई अन्य अपराध किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह स्थिति ग्राहकों की सुरक्षा और वाहन पंजीकरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
ग्राहक का आरोप है कि शोरूम न तो अपनी गलती स्वीकार कर रहा है और न ही नंबर बदलने या वाहन सरेंडर करने की सुविधा दे रहा है। आज तक चालान जमा नहीं किया गया है।
इस घटना के बाद वाहन खरीदने वाले ग्राहकों में चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नई स्कूटी, बाइक या कार खरीदते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि इस प्रकार की अनियमितताओं से बचा जा सके।
khabre junction
