फरीदाबाद में अवैध प्लॉटिंग पर चला डीटीपी का ‘पीला पंजा’, 7 एकड़ में बड़ी तोड़फोड़

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद। Faridabad में डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की टीम ने सदस्य गांव में अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर ‘पीला पंजा’ चलाते हुए बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया।

डीटीपी इंफोर्समेंट के अधिकारी याजन चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ददसिया गांव में बिना किसी वैध अनुमति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर तोड़फोड़ दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि कॉलोनी का विकास नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था।

अधिकारी के अनुसार, यहां तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। करीब 7 एकड़ क्षेत्र में फैली इस प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 60 डीपीसी, 10 बाउंड्री वॉल, कॉलोनी के लिए बनाया गया रोड और तीन विकसित किए गए स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया।

डीटीपी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना मंजूरी के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.