ऐलनाबाद, 26 फरवरी (एम पी भार्गव )खंड के गांव मिठनपुरा की मैन चौपाल मे आई.पी.एस,ए.एस.पी फैसल खान ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत गांव मिठनपुरा की मुख्य चौपाल में पहुंचे। जहां पर शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा व सरपच सहित ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर ए.एस.पी फैसल खान ने ग्रामीणों के साथ चौपाल मे बैठकर खुले माहौल में बातचीत करते हुए गांव में चिटा(हीरोइन)व मेडिकल नशा करने वाले व्यक्तियों व नशा सप्लाई करने वाले तस्करों के बारे में व उनके ठिकानों के बारे में खुले रूप से पूछा।और समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली,जिसमें ग्रामीण प्रमुख रूप से नशे के खिलाफ एक से बढकर एक शिकायत की।
जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से ग्रामीणों के द्वारा बताए गए शिकायत के आधार पर अपने अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। वही उन्होंने गांव में लाइसेंस हथियारों की जानकारी ली और फीस भरकर रिनयू करवाने के बारे में जानकारी दी।ग्रामीणों ने बातचीत करते हुए ए.एस.पी फैसल खान का धन्यवाद आभार जताया क्योंकि गांव में आई.पी.एस लेवल का अधिकारी पहुंचा और ग्रामीणों से चौपाल में बैठकर आम नागरिक की तरह खुले में वार्तालापकर समस्या जानी है.
वहीं इस अवसर पर गांव के सबसे बुजुर्ग नागरिक श्री देवदत सुथार जिनकी आयु 95 वर्ष होने के बावजूद भी आज भी बिल्कुल स्वस्थ रहन-सहन व किसी भी प्रकार से मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं ले रहे हैं उनसे वार्तालाप की और आशीर्वाद भी लिया, उन्होंने कहा कि आजकल बहुत कम लोग हैं जो इतनी लंबी आयु लेने के बावजूद भी बिल्कुल स्वस्थ है उन्होंने ग्रामीणों से अच्छे पौष्टिक आहार व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आप तो सौभाग्यसील है कि गांव देहात क्षेत्र में रह रहे हैं शुद्ध खाने के साथ-साथ खेती व पशुपालन करके और दूध दही सहित अन्य हरी सब्जियां जैसे विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार खुद पैदा कर रहे हैं, और उन्हें खाने के रूप में अपना रहे हैं जो कि स्वस्थ रहने का एक सबसे बड़ा कारण है।
वहीं उन्होंने गांव के शहिद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की खूब प्रशंसा करते हुए कहा की उन्होंने कहा की शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के युवा साथी बेहतरीन सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नशे जैसी पूरी कुर्ती के खिलाफ भी काफी जंग लड़ रहे हैं इसलिए मैं युवाओं को सैल्यूट करता हूं।आपकी संस्था के बारे में आज से नहीं बल्कि जब से यहां आया तब से लगातार आपकी संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक्टिविटी सोशल मीडिया वह अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से देख रहा हूं,जो की सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक संगठन प्रत्येक गांव में होने चाहिए,जिससे ग्राम पंचायत के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी सहयोग मिलता है।और युवा अपने निजी कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्य में एक्टिव रहते हैं, जिसे समाज का भी भला होता है। इस मौके पर श्री कृष्ण गऊ सेवा समिति व भगत सिंह ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग करके ए.एस.पी फैसल खान को विशेष रूप से सम्मानित किया।इस मौके शहीद भगत सिंह ट्रस्ट,श्री कृष्ण गऊ सेवा समिति मिठनपुरा,सरपंच सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
