फरीदाबाद में डीटीपी इंफोर्समेंट का पीला पंजा चला, 13 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने आज गांव लधियापुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बड़ा एक्शन लेते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

डीटीपी इंफोर्समेंट के अधिकारी यजन चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान गौछी तहसील के अंतर्गत आने वाले लधियापुर गांव में करीब 13 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को नेस्तनाबूद कर दिया गया।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तोड़फोड़ दस्ते ने 15 बाउंड्री वॉल, 38 डीपीसी लेवल तथा करीब 10 निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

यजन चौधरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना मंजूरी निर्माण करने पर प्रशासन द्वारा इसी प्रकार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.