Badaun : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु 111 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का सर्वे जारी

बदायूं | संजना भारती ब्यूरो प्रमुख इंतजार हुसैन; शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी Avneesh Rai के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सेव लाइफ फाउंडेशन की मदद से 111 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन चिन्हित की गई हैं।

इन सभी क्रैश लोकेशन का सर्वे लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रत्येक क्रैश प्वाइंट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों का आकलन किया जा रहा है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके।

संयुक्त टीम शॉर्ट टर्म, मिड टर्म एवं लॉन्ग टर्म सुधारात्मक उपायों का प्रस्ताव तैयार कर रही है। सभी बिंदुओं पर विस्तृत संयुक्त रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।

हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अभिनव कुमार चौधरी, यात्री मालकर अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अब तक 51 क्रिटिकल क्रैश प्वाइंट का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

प्रशासन का लक्ष्य जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ कर दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.