सिरसा में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 76 ट्रैक्टरों का ड्रा 19 फरवरी को

ऐलनाबाद/सिरसा, फरवरी (एम.पी. भार्गव)। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को 76 ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन ट्रैक्टरों के लाभार्थियों का चयन 19 फरवरी को सायं 4 बजे ड्रा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर कुल 1220 किसानों ने ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन किया है। प्राप्त आवेदनों में से पात्र किसानों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ड्रा द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्रैक्टरों के लाभार्थियों का चयन नगराधीश अजय सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय, कमरा नंबर 63, सिरसा में आयोजित ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सभी आवेदक किसानों को उपस्थित रहने का अवसर दिया गया है, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

कृषि विभाग ने सभी पात्र आवेदक किसानों से अपील की है कि वे ड्रा प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.