बदायूं में बड़ी कार्रवाई: बिना फिटनेस स्कूली वैन समेत 9 वाहनों पर शिकंजा, कई सीज

शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना फिटनेस स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन को सीज कर दिया गया।

इसके अलावा 3 ओवरलोड मालवाहक वाहनों को भी सीज किया गया। वहीं 2 फिटनेस फेल ई-रिक्शा और एक लोडर बिना फिटनेस एवं आवश्यक प्रपत्रों के संचालित करते पाए जाने पर जब्त कर लिए गए।

मानकों की अनदेखी और गलत तरीके से सवारी बैठाने के आरोप में दो बसों के चालान भी किए गए। जनसामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रवर्तन सुपरवाइजर आदेश कुमार के साथ 4 भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.