सिकंदराबाद: नगर में दीपोत्सव की धूम, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज फिर मनी दिवाली

सिकंदराबाद – राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर में कई जगह दीपोत्सव की धूम रही वही पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ फिर से दिवाली मनाई गई।
सोमवार को नगर स्थित कृष्ण तालाब मंदिर के परिसर में मंदिर कमेटी एवं सिंघल फाउंडेशन द्वारा शाम को 5100 दियो के साथ धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। पूरा वातावरण जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा लोग दीपोत्सव मनाते हुए उत्साहित दिखाई दिए।दीप जलाकर सभी ने राम के आने का उत्सव मनाया। दीपो की रोशनी से पूरी परिसर जगमगा उठा सभी ने भगवान राम की तस्वीर के नीचे भी दीये जलाए।मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई गई। इस मौक़े पर वहाँ उपस्थित लोगो ने कहा कि बरसों बाद राम भक्तों का सपना सच हो गया है। अयोध्या के राम मंदिर में गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है । अब राम भक्त, भगवान राम की जन्मभूमि पर ही उनका पूजन कर पाएंगे। इस मौक़े पर निशांत सिंघल, आकाश लाला,वरुण सिंघल,धर्मेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.