नूंह के नल्हेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
नूंह, हरियाणा (एम.पी. भार्गव)। हरियाणा के नूंह स्थित पवित्र नल्हेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मंदिर में पूजा करते हुए प्रदेशवासियों के कल्याण, आपसी भाईचारे और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
हर हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
khabre junction
