डॉ. अमित आर्य को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित, सूर्यकांत ने किया अलंकृत

ऐलनाबाद,  फरवरी 2026 (डॉ. एम.पी. भार्गव)। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु एवं प्रसिद्ध पत्रकार डॉ. अमित आर्य को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन एवं ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान प्रदान किया गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने डॉ. अमित आर्य को पत्रकारिता में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया।

डॉ. अमित आर्य मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने वर्ष 1994 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कई प्रमुख क्षेत्रीय और राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में संपादक के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा सफल मीडिया संस्थानों के निर्माण और संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉ. आर्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं और इस पद पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। इसके अतिरिक्त वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों के लिए भी डॉ. अमित आर्य को विशेष रूप से जाना जाता है। उनके प्रयासों से पत्रकारों की पेंशन योजना शुरू हुई, मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाया गया तथा पत्रकारों के बीमा कवर में वृद्धि की गई। पत्रकारों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उनकी भूमिका को व्यापक सराहना मिली है।

‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित होने पर मीडिया जगत और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. अमित आर्य को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.