प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदरकांड , अखंड रामायण एवं भंडारे का होगा आयोजन

सिकंदराबाद – अयोध्या मे भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कबाड़ी बाज़ार स्थित भजनलाल मंदिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा रामलला के ग्रह प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य उत्सव मनाया जाएगा। इस मौक़े पर आलौकिक शृंगार दर्शन, आरती, छप्पन भोग, प्रसादी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। शाम को विश्व विख्यात रसराज महाराज एवं गोपाल भारद्वाज द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है। वही एसडीएम कॉलोनी स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिषाचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि अयोध्या मे भगवान श्री राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 20 जनवरी से अर्थ सहित अखंडरामायण का पाठ मंदिर पर आयोजन किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन रामदरबार का भव्य शृंगार एवं पूजन हवन किया जाएगा एवं उसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.