रामपुर पुलिस की तत्परता से बचा युवक का भविष्य, गुम मोबाइल बरामद कर परीक्षा में दिलाई एंट्री

रामपुर: शाहबाद निवासी रुपेश कुमार गुप्ता आर्मी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाद–बिलारी मार्ग पर उनका मोबाइल फोन गिर गया, जिसमें प्रवेश पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे। मोबाइल गुम हो जाने से रुपेश कुमार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता था।

मामले की गंभीरता को समझते हुए रुपेश कुमार द्वारा इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से गुम मोबाइल फोन को खोज निकाला और उसे रुपेश कुमार को उपलब्ध कराया। मोबाइल मिलने से वह समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंच सके और परीक्षा में शामिल हो पाए।

परीक्षा में सफल होने के उपरांत आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को रुपेश कुमार पुलिस कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रामपुर पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और कार्यशैली की खुले दिल से प्रशंसा की।

रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर की गयी जनसुनवाई 

रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.