ट्रेन में सफर के दौरान 33 वर्षीय यात्री की संदिग्ध मौत,साउथ बिहार एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से किऊल रेल पुलिस ने उतारा शव

किऊल रेल पुलिस गंभीरता से जांच के साथ मृतक के पहचान के प्रयास में जुटी

लखीसराय(सरफराज आलम)हावड़ा से पटना जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को सफर कर रहे 33 वर्षीय पुरुष यात्री के संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। उसी ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री की सूचना पर किऊल रेल पुलिस ने शव को ट्रेन से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साउथ बिहार एक्सप्रेस किऊल स्टेशन पर पहुंची तो जनरल बोगी में एक यात्री अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत रेल पुलिस को दी गई।

पुलिस द्वारा जांच करने पर यात्री को मृत पाया गया, जिसके बाद शव को ट्रेन से उतारकर कब्जे में ले लिया गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ किया। मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाया। शव की तलाशी के दौरान भी कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 33 वर्ष आंका गया। रेल पुलिस ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो सके कि मौत स्वाभाविक या किसी अन्य कारण से हुआ है। इधर किऊल रेल पुलिस गंभीरता से जांच के साथ मृतक के पहचान के प्रयास में जुट गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.