मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली रामपुर की पहल से सुलझा महिला संबंधी विवाद, परिवार टूटने से बचा

रामपुर। मिशन शक्ति अभियान–5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली रामपुर ने एक महिला संबंधी पारिवारिक विवाद के समाधान में अहम भूमिका निभाई है। समय पर की गई काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच चल रहा मतभेद समाप्त हो गया और परिवार टूटने से बच गया।

मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल 1041 चिंकी यादव, महिला हेड कांस्टेबल 982 नीरज तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह द्वारा प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई गई। आवेदिका द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट और गाली-गलौच किए जाने की शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी गई थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को थाना कोतवाली स्थित मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाया। वहां पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई और पारिवारिक मूल्यों व आपसी समझ को महत्व देते हुए उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया।

काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद दूर कर लिए और साथ रहने का संकल्प लिया। इस प्रकार सौहार्दपूर्ण समाधान के माध्यम से आवेदिका का परिवार टूटने से बच गया। दोनों पति-पत्नी ने खुशी-खुशी साथ रहने की बात कहते हुए पुलिस की सराहना की और मिशन शक्ति केन्द्र की पहल को सराहा।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.