बदायूं : भारतीय किसान यूनियन टिकैत 26 जनवरी को जिले भर में करेगी टेक्टर परेड

बदायूं : 21 जनवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत 26 जनवरी को जिले भर में टेक्टर परेड करेगी यह जानकारी बरेली मंडल के प्रवक्त राजेश कुमार सक्सेना ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने राष्ट्रीय शिविर प्रयागराज में घोषणा की थी इसी के तहत पूरे जिले भर ट्रैक्टर की परेड यात्रा निकली जाएगी मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर सूची बनाकर ट्रैक्टर परेड की तैयारी में जुटे तहसील अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में निकल पड़े जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंकधार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय कर रहे हैं उन्होंने एक विज्ञप्ति भी जारी की कोई भी पदाधिकारी निष्क्रिय व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ने कहा सभी तहसीलों में भ्रमण किया जा रहा है बदायूं में भी ट्रैक्टर परेड पूरे जिले में कराई जाएगी सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र पाल सिंह ने कहा बदायूं तहसील में तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह बाबा जी ने कहा हम लोग तैयारी में लगे हुए हैं ट्रैक्टर परेड का सफल आयोजन होगा

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.