भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अगुवाई में फूंका गया पुतला सिख नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर दिए बयान को लेकर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया माफी नहीं मांगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अगुवाई में आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। यह प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा सिख नेता एवं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी द्वारा एक सिख नेता को “गद्दार” कहना न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पूरी सिख कौम और पंजाब की अस्मिता पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं और यह एक जिम्मेदार सांसद की भाषा नहीं हो सकती।

भाजपा नेताओं ने अपने वक्तव्यों में 1984 के सिख विरोधी दंगों और श्री हरिमंदिर साहिब पर हुए हमले का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि सिख समाज के साथ सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस शासन के दौरान हुआ, जिसके चलते आज भी सिख समाज में कांग्रेस के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले का गंभीर संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी अपने बयान के लिए सिख कौम और देश से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो भाजपा आने वाले दिनों में इससे भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि सिख कौम अपनी इज्जत पर किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.