5 फरवरी को होंगे सिरसा जिला सीनियर रग्बी 7-ए-साइड प्रतियोगिता के ट्रायल

ऐलनाबाद, 4 फरवरी (एम. पी. भार्गव)।राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 7 फरवरी 2026 को कैथल में आयोजित होने वाली सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स रग्बी 7-ए-साइड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला सिरसा की सीनियर लड़कों और लड़कियों की टीम का चयन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरसा रग्बी एसोसिएशन के जिला सचिव विकास कुमार ने बताया कि टीम चयन हेतु ट्रायल 5 फरवरी को खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैनर तले अजीज प्रताप सिंह खोसा स्टेडियम, नोहर रोड, ऐलनाबाद में शाम 3 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल की अध्यक्षता कोच सोमपत सिंह करेंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान 12 सीनियर लड़के एवं 12 सीनियर लड़कियों का चयन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

विकास कुमार ने कहा कि रग्बी खेल को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होना चाहिए। चयनित खिलाड़ियों को सिरसा जिला टीम में शामिल कर राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने जिले के सभी योग्य और इच्छुक सीनियर खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.