रामपुर। आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों की एक बैठक वाल्मीकि धाम, कोसी रोड, रामपुर में आयोजित की गई। बैठक में यू•जी•सी (UGC) के समर्थन में परिचर्चा की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।
बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग से जाटव समाज, वाल्मीकि समाज, धोबी समाज एवं तूरेहा समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं पिछड़ा वर्ग से यादव समाज, पाल समाज, प्रजापति समाज, कश्यप समाज, सैनी समाज, श्रीमाली समाज, पटेल समाज एवं लोधी समाज के प्रमुख लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रामपुर में “शुद्र सेना” का सामूहिक गठन करने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार शुद्र सेना शीघ्र ही रामपुर में यू•जी•सी के समर्थन में प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इस अवसर पर वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग शुद्र श्रेणी में आते हैं, इसलिए ग्रंथों के सम्मान में शुद्र सेना का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि रामपुर में शुद्र सेना के 14 संयोजक मनोनीत किए गए हैं।
नियुक्त संयोजकों में
1- वीरेश भीम अनार्य (वाल्मीकि समाज)
2- डॉ. तेजवीर सिंह यादव (यादव समाज)
3- चरण सिंह (धोबी समाज)
4- कमल तूरेहा (छुआ समाज)
5- राजेश पाल (पाल समाज)
6- धर्मवीर लोधी (लोधी समाज)
7- सोनू लोधी (लोधी समाज)
8- राजीव लोचन (प्रजापति समाज)
9- पीयूष कुमार श्रीमाली (श्रीमाली समाज)
10- नंदन प्रसाद (पटेल समाज)
11- महावीर सिंह (जाटव समाज)
12- हरी बाबू राज (वाल्मीकि समाज)
13- रजेश खन्ना (जाटक समाज)
14- हेमंत दिवाकर (धोबी समाज)
शामिल हैं।
बैठक के दौरान नवनियुक्त संयोजकों से यू•जी•सी के समर्थन में जन-जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संबंधित समाजों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बैठक में प्रशांत राजौर, नीरज चौहान, रामगोपाल कटारिया, रघुवीर शरण दिवाकर, राजकिशोर प्रेम मुखिया, डॉ. शर्मिष्ठा, विनोद कुमार कश्यप, हरि यादव, नवीन कुमार, हरिशंकर, बालवीर प्रजापति, रवि कुमार, सर्वेश प्रजापति, शंकर, बबलू, अभिषेक बाबू, विनय चौधरी, माइकल वाल्मीकि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
khabre junction
