ग्रामीण क्षेत्र के लिए लाभकारी है बजट : काशिफ खां

रामपुर। केंद्रीय बजट 2026 को ग्रामीण भारत के लिए लाभकारी बताते हुए राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के महासचिव काशिफ खां ने कहा कि यह बजट किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 में गरीब, किसान और ग्रामीण भारत पर विशेष ध्यान दिया गया है।

काशिफ खां ने बताया कि बजट में वीबी-जीराम जी (मनरेगा) योजना के तहत सर्वाधिक 95,692.31 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिससे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 63,500 करोड़ रुपये, आयुष्मान भारत योजना के लिए 9,500 करोड़ रुपये तथा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर 2,27,429 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों, किसानों और कमजोर परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। काशिफ खां ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे गांवों में विकास की गति तेज होगी।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.