महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च

रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर।अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री अनुराग सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में पुलिस लाइन से मोरी गेट, एकता चौकी, मंडी चौकी होते हुए पुनः पुलिस लाइन तक महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ पैदल मार्च निकाला गया।

इस पैदल मार्च का उद्देश्य महिला रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करना था। मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सिंह ने रिक्रूट महिला आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा तथा संयम बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला रिक्रूट आरक्षियों में कार्यकुशलता बढ़ती है और पुलिस सेवा के प्रति उनके दायित्वबोध को मजबूती मिलती है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.