हरियाणा की सियासत में वक्त का खेल: अभय चौटाला की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

वक्त बड़ा बलवान। अब अभय चौटाला की जान को खतरा। भगवान उन्हें सुरक्षित रखें।
कभी डीजीपी अभय चौटाला की कार का दरवाज़ा खोलते थे। उन्हें ज़िलों में पायलट और एस्कॉर्ट मिला करती थी।

बात पुरानी है। राजेश खुल्लर रोहतक के डीसी थे। जाट कॉलेज में पब्लिक, पुलिस और मीडिया विषय पर एक सेमिनार हो रहा था। राजेश खुल्लर सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे।

इसी दौरान जाट कॉलेज में एक खेल समारोह में अभय चौटाला पहुंच गए। इसकी सूचना खुल्लर साहब को मिली, लेकिन सेमिनार छोड़कर जाना संभव नहीं था।
खुल्लर साहब ने मुझसे आग्रह किया कि सेमिनार जल्दी समाप्त कराया जाए, ताकि युवराज की हाज़िरी लगाई जा सके।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.