एलएनएस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न

रामपुर। एलएनएस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर द्वारा अधिष्ठापन समारोह का आयोजन मंथन रेस्टोरेंट में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में डीसीपी विजया बिष्ट और डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर ऊषा धीमारि का तिलक व इत्र लगाकर जोर-शोर से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मोनिका अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया। समयबद्धता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वीरांगना मांगलिक विजयी रहीं। विभा मांगलिक और वीरांगना मांगलिक ने गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण कराया। इसके बाद क्लब की सचिव बबिता गुप्ता ने ध्वज वंदना कराई। राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया।

क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों को डीसीपी विजया बिष्ट ने शपथ दिलाई तथा उन्हें पिन के साथ पुस्तिका भेंट की। इसके बाद बोर्ड मेंबर्स एवं अध्यक्ष निर्मल कौर, सचिव बबिता गुप्ता और कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल को पटका और माला पहनाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में वीरांगना मांगलिक, निशि अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल और रजनी सिंघल द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं अलका चांदीवाला और पिंकी अरोड़ा ने युगल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

बेकार सामान से बनाई गई वस्तुओं की प्रतियोगिता में राधा गुप्ता ने प्रथम, रानी वास्तव ने द्वितीय और नीलम रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सरप्राइज गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उपहार जीते।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने गरमागरम भोजन का आनंद लिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूनम जैन ने किया, जबकि अध्यक्ष निर्मल कौर ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव बबिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल, विनीता अग्रवाल, विभा मांगलिक, रेनू सक्सेना, गीता अग्रवाल, मधु गुप्ता, नंदिता गोयल, मोहिनी पाहवा, अंशु सिंघल, बाला अग्रवाल, छाया सक्सेना, मीरा राजपूत, बबिता सिंघल, राजबाला, ज्योति सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.