ऐलनाबाद, सिरसा | 27 जनवरी (एम. पी. भार्गव)पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की शहर थाना सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में संलिप्त महिला सप्लायर को पंजाब के फाजिल्का जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 23 जनवरी 2026 को सीआईए सिरसा की एक टीम ने गश्त के दौरान रेलवे फाटक कंगनपुर क्षेत्र से स्कूटी सवार संदीप सिंह पुत्र हरपाल, उसकी पत्नी राजदीप कौर निवासी कंगनपुर रोड सिरसा तथा एक अन्य महिला सुमनदीप कौर पुत्री हरभजन सिंह निवासी अबोहर, पंजाब को काबू किया था। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन वे पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव घुबाया निवासी मनप्रीत उर्फ प्रवीण कौर पत्नी विक्रमजीत सिंह से लेकर आए थे। इस पर शहर थाना सिरसा में चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी में संलिप्त महिला सप्लायर मनप्रीत उर्फ प्रवीण कौर को उसके गांव घुबाया, जिला फाजिल्का (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
khabre junction
