पीला तालाब आरा मशीन के पास दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष गंभीर रूप से घायल; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर के थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत पीला तालाब स्थित आरा मशीन के पास दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पिटे हुए घायल पक्ष ने थाना गंज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
मामले को लेकर जब गंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि अभी तहरीर की जांच की जा रही है और एफआईआर के संबंध में पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
वहीं, घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में तत्परता नहीं दिखाई जा रही है और कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर किए जाने की बात कही जा रही है।

khabre junction
