16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “डी” कंपनी, कजरा के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया साइकिलिंग अभियान

लखीसराय(सरफराज आलम)16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार के नेतृत्व में ”डी” कंपनी कजरा द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा 25 जनवरी को कजरा कार्यक्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर,नैना बगीचा,अरमा एवं कजरा बाजार में का स्थानीय नागरिकों के साथ साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया ।
जिसमें समवाय के अधिकतम कार्मिक, स्थानीय बच्चे शामिल हुए,
निरीक्षक सामान्य,सशस्त्र सीमा बल, पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस को मनाने और स्वास्थ्य को बढावा देने के लिए किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सामान्य पंकज कुमार एवं अन्य सशस्त्र सीमा कर्मी के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। बताते चलें कि ससशस्त्र सीमा बल के द्वारा निरंतर आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।प्रायःचिकित्सा शिविर,राहत सामग्री वितरण,कड़ाके के इस ठंड में ज़रूरतमन्दों के बीच कंबल वितरण,पशु चिकित्सा शिविर आदि लगाकर भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हरसंभव मदद भी पहुंचाई जाती है।आम लोगों में सशस्त्र सीमा बल के प्रति काफी भरोसा बढ़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.