16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत माई इंडिया,माई वोट” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विधायक रामानंद मंडल,डीएम मिथिलेश मिश्र हुए शामिल

लखीसराय(सरफराज आलम)16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला अंतर्गत संग्रहालय,लखीसराय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई इंडिया, माई वोट” के अंतर्गत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लोकतंत्र की मजबूती एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु मतदाता शपथ ग्रहण की गई।अपने संबोधन में डीएम मिथिलेश मिश्र ने लखीसराय जिले में अब तक सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य संपन्न कराए जाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन लोकतंत्र की आत्मा है तथा इसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा विधायक रामानंद मंडल,डीएम मिथिलेश मिश्र,एसपी अवधेश दीक्षित,एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही संपूर्ण परिसर सांस्कृतिक उल्लास एवं बसंत पंचमी की पावन भावना से ओत-प्रोत हो गया।
डिप्टी सीएम द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव के संयुक्त अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया और अधिक से अधिक नागरिकों से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।प्रोफेसर प्रवीण उद्धव एवं उनके सहयोगियों तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन द्वारा प्रस्तुत “ताल यात्रा” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति भी की गई, जिसे दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना मिली।बसंत पंचमी महोत्सव के इस आयोजन ने जिले में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल प्रस्तुत की। इसके पूर्व “मेरा गाँव, मेरी धरोहर” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम के दौरान जिले के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में जिले की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाने वाले लाली पहाड़ी, धार्मिक आस्था का केंद्र श्रृंगी ऋषि धाम एवं अशोक धाम, प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा जलप्पा स्थान, प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मोरवे डैम, बिछवे पहाड़ी सहित लखीसराय जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व पर प्रकाश डाला गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.