बदायूँ।जनपद में आज शाम सिटी मॉल परिसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपदाओं एवं संभावित हमलों की स्थिति में बचाव, सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न कर यह दिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभाग किस प्रकार समन्वय के साथ कार्य करते हैं तथा आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा या किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता को जागरूक करना है।
khabre junction
