नेताजी सुभाष जयंती की पूर्व संध्या पर युग शक्ति क्रांतिकारी संगठन का द्वितीय व स्काईस ट्रस्ट का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

दिनांक 22 जनवरी 2026 की पूर्व संध्या पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर युग शक्ति क्रांतिकारी संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस एवं स्काईस ट्रस्ट का 16वां स्थापना दिवस छाया पब्लिक स्कूल के सभागार में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय किरण कमलेश तिवारी जी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रेम स्वरूप शुक्ला जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माननीय मीरा शुक्ला जी, राष्ट्रीय महासचिव सीमा रानी शर्मा, वीना चौधरी, नव्या शर्मा, नागेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा, युग शक्ति क्रांतिकारी संगठन के जितेंद्र जी, क्रांतिकारी नीलम, क्रांतिकारी चिराग शर्मा, ममता शर्मा, बिनोद यादव, राधा शर्मा, रीता प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक प्रेमाचार्य जी ने उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों एवं अतिथियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में हिंदू समाज पार्टी की आगामी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय किरण कमलेश तिवारी जी ने घोषणा की कि हिंदू समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस अवसर पर लगभग 200 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.