ब्रज की होली न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों तक अपनी अलग पहचान रखती है। हर साल ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा–वृंदावन पहुंचते हैं। जहां देश के अधिकांश हिस्सों में होली का पर्व दो दिन तक मनाया जाता है, वहीं ब्रज क्षेत्र में यह उत्सव पूरे 40 दिनों तक चलता है। इस दौरान केवल रंगों से ही नहीं, बल्कि फूलों, लड्डुओं और पारंपरिक रस्मों के साथ होली खेली जाती है। बरसाना की लट्ठमार होली तो ब्रज होली की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।
बसंत पंचमी से होगी ब्रज होली की शुरुआत
ब्रज में होली के उत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन से ब्रज में होली का रंगीन आगाज हो जाएगा। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले बरसाना के राधारानी मंदिर में लाडली जी यानी राधारानी को गुलाल अर्पित किया जाता है। इसके बाद मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल लगाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु भी अबीर-गुलाल में सराबोर नजर आते हैं।
बांके बिहारी मंदिर में मिलता है रंगों का प्रसाद
बसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में विशेष आयोजन होता है। यहां भगवान श्रीकृष्ण को रंग अर्पित करने के बाद वही रंग भक्तों को प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। पुजारी गुलाल उड़ाकर होली के पर्व की विधिवत शुरुआत करते हैं। इस दिन से लेकर रंगवाली होली तक पूरे ब्रज क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहता है।
यहां देखें ब्रज होली 2026 का पूरा कैलेंडर
25 फरवरी 2026, बुधवार: लड्डू होली, बरसाना
26 फरवरी 2026, गुरुवार: लठ्ठमार होली, बरसाना
27 फरवरी 2026, शुक्रवार: लठ्ठमार होली, नंदगांव
28 फरवरी 2026, शनिवार: फूलों की होली, वृंदावन
1 मार्च 2026, रविवार: छड़ी-मार होली, गोकुल
2 मार्च 2026, सोमवार: रमण रेती होली, गोकुल
3 मार्च 2026, मंगलवार: होलिका दहन
4 मार्च 2026, बुधवार: रंगवाली होली / धुलंडी
5 मार्च 2026, गुरुवार: हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा), दाऊजी मंदिर
6 मार्च 2026, शुक्रवार: बलदेव हुरंगा, बलदेव
ब्रज की होली आस्था, परंपरा और आनंद का अद्भुत संगम है। अगर आप 2026 में कुछ अलग और यादगार होली का अनुभव करना चाहते हैं, तो ब्रज की होली आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
khabre junction
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।
