16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “डी” कंपनी,कजरा द्वारा लगाया गया पशु चिकित्सा शिविर

राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चरण - 2 अभियान के तहत शिविर का आयोजन

लखीसराय(सरफराज आलम)16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार के नेतृत्व में ”डी” कंपनी कजरा द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चरण – 2 अभियान के तहत लखीसराय जिले के को सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पुनाडीह गांव में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सूर्यगढ़ा पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार द्वारा पशुओं का उपचार किया गया तथा सशस्त्र सीमा बल द्वारा दवाएं वितरित की गई, जिसमें 63 ग्रामीणों के लगभग 223 पालतू पशुओं (गाय, बकरी एवं भैंस) का उपचार किया गया।
चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पशुओं की बीमारी से बचाव संबंधी सलाह के साथ सावधानी बरतने हेतु हिदायत दी गई ।
इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सामान्य राजेश डेका एवं अन्य एसएसबी कर्मी के साथ पशु चिकित्सालय सूर्यगढ़ा के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार व अन्य कर्मी तथा बुधौली बंकर की मुखिया तेतरी देवी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.