मोदीनगर के संजयपुरी गांव में घरेलू विवाद बना हिंसक, पत्नी ने पति की जीभ काटी

  • रिपोर्ट: जीतेन्द्र कुमार

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव संजयपुरी में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रसोई में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर हमला कर दिया और उसकी जीभ काट ली, जिससे जीभ का एक हिस्सा अलग हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल पति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

वारदात की जानकारी मिलते ही मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घरेलू विवाद के कारणों के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.