सोनभद्र: दिव्यांग बच्चों को हुआ सहायक सामग्री का वितरण

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के घोरावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पटेल की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों को सहायक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। बेसिक शिक्षा परिषद घोरावल के अंतर्गत समेकित शिक्षा योजना में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार टूलकिट प्रदान की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे स्वाभिमान और सम्मान के साथ शिक्षा ग्रहण करें, मुख्यधारा से जुड़ें और देश के विकास में योगदान दें।
समेकित शिक्षा डीसी प्रणति प्रभा सारंगी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और सभी बच्चों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा शिक्षा पाने का समान अधिकार है।
इस अवसर पर कुल 13 ट्राईसाइकिल, 27 व्हीलचेयर, 13 रोल लेटर, 6 टीएम किट, 7 वॉकर और आर्ट हियरिंग एड किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर संजय कुमार यादव और संतोष सिंह मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में अखिलेश सिंह, अलका साहू और रंजू कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.