केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय मुंगेर सांसद ललन सिंह का 20 जनवरी को लखीसराय का दियारा आगमन

रामचंद्रपुर में शिलान्यास व दो स्वास्थ्य संस्थानों का होगा उद्घाटन

लखीसराय(सरफराज आलम)दियारा क्षेत्र के लिए 20 जनवरी 2026 का दिन खास होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आगमन 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है। इस दौरान वे रामचंद्रपुर में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा रामचंद्रपुर के मुख्य निकास स्थल सुमन चौक का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही पशु अस्पताल का उद्घाटन तथा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) अस्पताल का शुभारंभ भी किया जाएगा। दोनों स्वास्थ्य संस्थान 20 जनवरी से ही आम जनता के लिए विधिवत रूप से संचालित हो जाएंगे।

इसके अलावा सुमन चौक के निर्माण कार्य की शुरुआत भी शिलान्यास के साथ ही कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दियारा वासियों से किया गया अपना वादा निभाते हुए सुमन चौक का पुनः टेंडर कराकर रामचंद्रपुर को मुख्य निकास मार्ग की सौगात दी है।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टनटन सिंह ने बताया कि इन विकास कार्यों से दियारा एवं रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और आवागमन की सुविधा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पूरे रामचंद्रपुर गांव की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव उनके स्वागत को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

दियारा एवं रामचंद्रपुर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह और तैयारियों का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.