बुलन्दशहर: मुख्य सचिव दुर्गा शकंर मिश्र व डीजीपी विजय कुमार ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बुलन्दशहर:  गुरुवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शकंर मिश्र ने डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस विजय कुमार के साथ कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए कॉलेज के निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

मेडिकल कॉलेज के डमी मॉडल का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की गई। सेंट्रल लाइब्रेरी, स्टडी कक्ष आदि कक्षों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को देखा गया एवं निर्देशित किया गया कि प्रवेश द्वार एवं परिसर में साफ सफाई कराते हुए रंगाई पुताई करायी जाए।

मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन हेतु अवशेष कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराये। इस अवसर पर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे0, एडीजी मेरठ जोन, ध्रुवकांत ठाकुर, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.