बदायूँ। (इंतजार हुसैन)रामनाथ राम नारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर (बदायूँ) द्वारा आयोजित शिखर विज़्डम क्वेस्ट 3.0–2026 प्रतियोगिता की परीक्षा का परिणाम सोमवार, 12 जनवरी 2026 को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://sip-budaun.co.in
पर घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी 2026 को शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लैपटॉप जीतने वालों में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जवाहर नगला की नीति राठौर, ब्लूमिंग फ्लोवर इंग्लिश स्कूल, बिसौली की स्तुति वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल के अग्रिम चांडक, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, उझानी के प्रताप यादव तथा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के रिशु यादव शामिल हैं।
द्वितीय स्थान प्राप्त कर टैबलेट जीतने वाले विद्यार्थियों में बाल विद्यापीठ के लक्ष्य राजपूत, एपीएस इंटरनेशनल के भुवनेश कुमार, एसके इंटर कॉलेज के लक्ष्य पाल, मदर एथेना के सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के दिनेश, भू देवी वार्ष्णेय के राकेश, एपीएस इंटरनेशनल के अभिषेक कश्यप, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के अरीब हुसैन, पीएम श्री जीजीआईसी दातागंज की अलशिफा तथा भगवान सिंह मेमोरियल, धर्मपुर की रूबी शामिल हैं।
वहीं तृतीय स्थान प्राप्त कर स्मार्टफोन जीतने वाले विद्यार्थियों में संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, उझानी की नियति वार्ष्णेय, एसटीकेएम इंटर कॉलेज की तान्या, एपीएस इंटरनेशनल की अंबिका मित्तल, श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज, लभारी के आकाश, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अनुराधा, एसके इंटर कॉलेज के आलोक सिंह, अहमद हसन इंटर कॉलेज, उसहैत की वैष्णवी गुप्ता, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अनुज कुमार, एसके इंटर कॉलेज के अफनान, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के अपूर्व यादव, ब्लूमिंगडेल की नेहा शाक्य तथा एपीएस इंटरनेशनल की दीपांशी सक्सैना के नाम शामिल हैं।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि शिखर विज़्डम क्वेस्ट का मुख्य उद्देश्य जनपद के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना, उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाना है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
khabre junction
