ठंड में गायों की सुरक्षा के लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने 25 हजार का दिया चेक

बदायूँ: प्रदेश भर में चर्चित पशु प्रेमी विकेंद्र द्वारा संचालित मदद ए कारवां वेलफेयर सोसायटी की ओर से आज एक पोस्ट जारी की गई, (जिसमे उन्होंने गायों के लिए हरे चारे, भूसे व पुआल के सहयोग की मांग की)।

जिसका पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने संज्ञान लेते हुए अपने व्यक्तिगत चेरिटेबल ट्रस्ट से गायों के लिए हरे चारे, भूसे व विकेंद्र द्वारा स्थापित एनिमल शेल्टर होम जहां पशुओं को रखकर उनका ईलाज किया जाता हैं उसमें ठंड से बचने के लिए अलाव व्यवस्था करवाने के लिए 25000/- रुपए का चेक देकर मदद की।

पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने इस मदद के लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रज़ा का सहृदय आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.