सोनभद्र: खेल मैदान में मनाया गया हिंदू सम्मेलन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विशाल खेल मैदान में दोपहर लगभग 2:00 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता की जय, गौ माता की जय और संगठन में शक्ति है जैसे गगनभेदी नारों के साथ हुई, जिससे पूरा मैदान उत्साह और जोश से गूंज उठा।
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले भारत माता के विशाल चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान, मुख्य वक्ता डॉक्टर सुरेश प्रसाद और ग्राम प्रधान तारा देवी ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आपसी भाईचारे और एकजुटता से ही समाज और देश का सम्मान बढ़ेगा।
मुख्य वक्ता डॉक्टर सुरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। उन्होंने सनातन परंपरा की चर्चा करते हुए समाज में एकता, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिंह गोंड, महेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिला शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्र के समाजसेवी दीपक गुप्ता की ओर से हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.