उद्योग व्यापार मंडल, मोदीनगर साउथ इकाई का गठन, व्यापारिक एकता और क्षेत्रीय विकास पर हुई अहम बैठक

मोदीनगर: व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर उद्योग व्यापार मंडल, मोदीनगर साउथ इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन फूड प्लाजा होटल, सुमन सिनेमा के सामने, मोदीनगर में किया गया।
यह बैठक राम किशोर अग्रवाल (जिलाध्यक्ष) संजय गुप्ता (चेयरमैन) एवं महेश ताय (नगर अध्यक्ष) उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर के गरिमामयी सान्निध्य में संपन्न हुई।
बैठक में व्यापारिक समस्याओं, संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग एवं स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने व्यापारियों से संगठित होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पंकज कंसल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल, मोदीनगर साउथ इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
मुकेश गर्ग — कोऑर्डिनेटर
योगेन्द्र भाटी — अध्यक्ष
अजय त्यागी — उपाध्यक्ष
ध्यान सिंह — सहसचिव
जतिन अरोरा — मंत्री
मनीष कंसल — मंत्री
विकास गुप्ता — कोषाध्यक्ष
अंत में सभी व्यापारियों से अपील की गई कि वे संगठन से जुड़कर व्यापारिक हितों की रक्षा एवं क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.