सोनभद्र: कड़ाके की ठंड में महिलाओं को बांटे गए कंबल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी (सोनभद्र) में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर स्काउट मास्टर एच.डब्ल्यू.बी. रामरक्षा पटेल ने कहा कि मौजूदा समय में ठंड काफी बढ़ गई है और शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को कंबल उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि कोई भी ठंड से प्रभावित न हो और सभी को राहत मिल सके। कंबल पाने वालों में जोरुखाड़ क्षेत्र की जमुना घसिया, सरजू गुप्ता, राजकुमारी देवी, बिंदी देवी, सुदामा प्रसाद, रानी देवी और कलावती देवी शामिल रहीं। कंबल मिलने पर महिलाओं ने संतोष जताया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.