06 मार्च को होगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बदायूँ, जनवरी। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एवं खंड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।

खंड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इनका अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.