नववर्ष 2026:एसपी अजय कुमार ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

लखीसराय(सरफराज आलम)नववर्ष 2026 का स्वागत लखीसराय जिले में हर्षोल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। इस अवसर पर लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जिलेवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अपने संदेश में एसपी अजय कुमार ने कहा कि नया वर्ष नई उम्मीदों और नए संकल्पों का प्रतीक है। लखीसराय पुलिस वर्ष 2026 में भी जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की और कहा कि जनभागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।

गौरतलब है कि एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में जिले में पुलिसिंग को नई दिशा मिली है। अनुशासित कार्यशैली, सख्त लेकिन मानवीय रवैये और त्वरित कार्रवाई के चलते आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। नववर्ष पर उनके संदेश ने न सिर्फ जिलेवासियों को आश्वस्त किया, बल्कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण लखीसराय के संकल्प को भी और मजबूत किया।

नए साल के मौके पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.