लक्ष्मी नारायण मंदिर कांसपुर में स्वच्छता सेवा कर श्रमदान किया : राजीव कुमार गुप्ता

22 जनवरी को हर परिवार मनायेगा दीपावली : राजीव कुमार गुप्ता

दातागंज : भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता आह्वान के अनुरूप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज में त्रिदंड देव सेवा आश्रम कांसपुर रोड स्तिथ लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्वच्छता सेवा कर श्रमदान किया व जिले में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने देव स्थानों व तीर्थ स्थलों पर श्रमदान किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी होने जा रही है, इसके तहत मोदी ने सभी लोगों से सेवा प्रदान करने व स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया है, साथ ही कहा करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री रामलला के अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हम सब सनातनियों के लिए किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.