विधायक – एसडीएम ने लगाई जन चौपाल, 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के तहसील घोरावल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उम्भा में जन चौपाल का आयोजन कर कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. अनिल मौर्य के साथ एसडीएम घोरावल उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जन चौपाल के दौरान कुल 200 लोगों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही दो मामलों में वरासत की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। इसके अलावा उपस्थित ग्रामीणों को नरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लाभों तथा वर्ष 2047 के लक्ष्यों की जानकारी दी गई। जन चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.