“सोनभद्र: सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ”

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)।स्थानीय कस्बा स्थित सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में दो दिवसीय स्वर्गीय राममूर्ति मौर्य स्मृति वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाप्रभारी विनोद कुमार यादव एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सोनांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि गुप्ता, अमरावती शिव शक्ति इंटर कॉलेज के प्रबंधक जटाशंकर पांडे तथा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार पाठक ने किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी, वॉलीबॉल, भाला फेंक, दौड़, शतरंज और वाद-विवाद जैसी विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता के दौरान सुरेश मौर्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश उमर, भाजपा युवा नेता इमरान मंसूरी, मुमताज अली, अली मुख्तार, शांतेश्वर पांडे, अरुण कुमार पाल, कृष्णावती, शिवानी वर्मा, रीना राय और निधि अग्रहरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.