बदायूं: शहर के वैभव लान में कुमारतनय वैश्य समाज के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

शहर के वैभव लान में कुमारतनय वैश्य समाज का वार्षिकोत्सव समारोह  का आयोजन किया गया जिसमें आल इंडिया वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष/ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया व पूर्व जिलाधिकारी बदायूँ दिनेश कुमार सिंह ने शैलेन्द्र गुप्ता के साथ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। समाज मे अपने अमूल्य योगदान के लिए शहर की प्रतिष्ठित फर्म एच एस ज्वैलर्स के स्वामी सचित प्रकाश वैश्य द्वारा इस वर्ष का कुमारतनय रत्न सम्मान स्व0 आलोक जी वैश्य को समर्पित किया गया। इसी क्रम में शहर की प्रतिष्ठित फर्म टीकाराम एन्ड संस ज्वैलर्स के स्वामी प्रमुख वैश्य द्वारा इस वर्ष का कुमारतनय विभूषण सम्मान मुन्नालाल परिवार के अशोक वैश्य को दिया गया। सदर विधायक महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भाजपा अशोक भारती ने गणमान्य के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, बूगी बूगी, जोड़ी न0 1, डांस डुओ, इंडोर गेम, कार्तिकेय सुशील श्री सम्मान, हौसी गेम्स, सरप्राइज में बच्चों से लेकर युवाओं व वरिष्ठों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। अध्यक्ष मयंक गुप्ता द्वारा बताया गया कि समाज के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गयी है जिस पर न्यूज, मैट्रीमोनी, मार्किट ऑनलाइन हो गया है साथ ही इस बार महोत्सव की थीम रामोत्सव पर आधारित है। अंत मे अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.