ऐलनाबाद, 21 दिसंबर (एम पी भार्गव) पुलिस महानिदेशक हरियाण के निर्देशनुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों ,नशे के सौदागरों, संदिग्ध घटनाओं में संलिप्त व अन्य संगीन मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए सिरसा के सभी थाना प्रभारियों/पुलिस चौकी इंचार्जो ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान चलाकर महज 20 दिनों में करीब 1074 स्थानों पर दबिश देकर नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है । इस अभियान के तहत नशा तस्करी को अन्य गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ 66 मामलें दर्ज कर 121 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर कर करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ,अवैध हथियार बरामद करने में अहम भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” अभियान के तहत 36 नशा तस्करों के खिलाफ 21 मामलें दर्ज कर उनके कब्जा से करोड़ो रुपए की 772 ग्राम हेरोइन व 40 किलो 760 ग्राम डोडा चूरा पोस्त तथा 408 ग्राम अफीम बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । जबकि अवैध रुप से नशीली दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए 27610 नशीली गोलियां,24000 नशीले कैप्सूल बरामद किए है । वहीं अवैध रुप से शराब बेचने वाले 19 लोगों के कब्जा से 285 बोतल देशी शराब व 320 लीटर लाहन बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 20 मामले दर्ज किए गए है । जबकि अवैध रुप से जुआ व सट्टा खाई वाली करने वाले 14 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 8 लाख 8900 रुपए बरामद किए है । वहीं अवैध हथियारों रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ 6 मामले दर्ज कर उनके कब्जा से 11 अवैध पिस्तौल 32 जिंदा कारतूस तथा 2 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान का उदेश्य अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गाँव-गाँव, शहर-शहर नशा तस्करी, जुआरी, सटोरिओं और आवारागर्दी व नशा तस्करों व अवैध रुप से चलाए जा रहे खुर्दे संचालकों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपेरेशन के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 119 व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया है । इसके अतिरिक्त सिरसा पुलिस ने सर्दी के मौसम में बेसहारा घूम रहे,1000 लोगों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सर्दी के कंबल,रोटी,कपड़ा व रात को रहने की उचित व्यवस्था करते हुए मानवता की भलाई में भी अग्रणी भूमिका निभाई है ।
