सोनभद्र: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र। जनपद के दुद्धी स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रितिका श्रीवास्तव एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके उपरांत छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें नींबू दौड़, बोरी दौड़, पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर विशेष उत्साह और गर्व देखने को मिला।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और कक्षा 10 व 12 की छात्राओं को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति शर्मा, कुसुम, अर्चना, वर्षा, पुष्पा देवी, मंजू लता, रूमन राय, समायरा खान, अंजली, आरती, राधा, महिमा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.